कंगना रनौत ने दिखाया अपना दर्द- मुझे जेल में डालने की कोशिश की, कमल के फूल का एहसान है मुझ पर
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाक तरीके से रखती हैं फिर चाहे मामले बॅालीवुड से जुड़ा हो या फिर उनकी निजी जिंदगी से। बीते दिन कंगना रनौत ने निर्देशक हंसल मेहता से सोशल मीडिया के जरिए बात की, जिसे काफी पढ़ा जा रहा है। कंगना ने इस बार जो लिखा है वो तेजी से वायरल हो रहा है।
साथ ही कंगना रनौत ने एक राजनीतिक पार्टी की तरफ अपना खुल कर सपोर्ट दिखाया है। कंगना रनौत ने हंसल मेहता से कहा है कि वह जल्द ही संघी होंगे। कंगना रनौत ने बॅालीवुड के अलावा बाकी मुद्दों पर भी खुलकर बात की है।

ऐसे में कंगना रनौत ने कुछ ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं, जो उन्होंने निर्देशक हंसल मेहता के पोस्ट पर किए। दरअसल, कंगना रनौत और फिल्ममेकर हंसल मेहता की ट्विटर बातचीत में महाराष्ट्र के हालात का जिक्र हुआ।


Click it and Unblock the Notifications