ट्विटर पर भारत नक्शा देख भड़कीं कंगना रनौत- गद्दारों को दिखा दो, विवेक अग्निहोत्री - खून खौल रहा है मेरा
जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश बताने वाले भारत के गलत नक्शे को देखकर ट्विटर इंडिया मैप पर विवाद गहरा हो गया है। ट्विटर पर इसे लेकर कई लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं। वहीं सिनेमा जगत से बॅालीवुड के लोकप्रिय निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्विटर पर भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है।
इसके साथ ट्विटर पर ना होने के बावजूद भी कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम के जरिए इस पूरे मामले पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है और दो पोस्ट मैप के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और बताया देश के लोगों से अपील की है कि इसका करारा जवाब देना चाहिए।

आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने इस पूरे मामले को लेकर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को ट्वीट करके ये पूछा है कि आप इस पर क्या कार्रवाई कर रहे हैं?

कंगना ने मैप शेयर कर लिखा
कंगना नेट्विटर इंडिया के मैप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा है कि मतलबटुकड़े करेंगे नहीं बल्कि कर दिया..हम्म...

मैं ट्विटर पर नहीं हूं दोस्तों, वहां गद्दारों को दिखा दो
इसके बाद कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर भारत का मैप शेयर करते हुए लिखा है कि मैंट्विटर पर नहीं हूं दोस्तों, वहां गद्दारों को दिखा दो इंडिया का मैप एक टाइट स्लेप के साथ।

भारत की संप्रुभता को चुनौती
विवेक अग्निहोत्री ने अपनेट्विटर पर एक नक्शा पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि प्रिय रविशंंकर प्रसाद जी,ट्विटर कश्मीर के बिना नक्शे का इस्तेमाल करके भारत की संप्रुभता को चुनौती दे रहा है।

विवेक ने लिखा मेरा खून खौल रहा है
वह आगे लिखते हैं कि ये देखकर मेरा खून खौल जाता है। मैं जानना चाहता हूं कि इस बारे में आपका मंत्रालय क्या करने जा रहा है? विवेक के इस पोस्ट पर कई लोग तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्विटर ने इस नक्शे को अपनी वेबसाइट से हटाया
रिपोर्ट के अनुसार भारी विरोध के बादट्विटर ने इस नक्शे को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है। जिसमें जम्मू कश्मीर औौर लद्दाख को अलग देश दिखाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications