कंगना रनौत को अनुराग कश्यप का मुंहतोड़ जवाब- बहन तू मणिकर्णिका, चढ़ जा चीन पर, जा शेरनी !
कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद गहराया जा रहा है। खासकर कई बॅालीवुड से जुड़े कई सेलेब्स लगातार कंगना को लेकर उनकी बात का जवाब भी दे रहे हैं। इस फेहरिस्त में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट में कंगना रनोट से देश की ओर से चीन से लड़ने को कहा है।
अनुराग ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कंगना सच्ची मणिकर्णिका हैं, और उन्हें चीन से लोहा लेने के लिए बॉर्डर पर भेजा जाना चाहिए। इसपर कंगना ने पलटवार किया हैं।
Recommended Video

आपको बता दें कि कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर लगातार बयान दे रही हैं। इसके साथ मुंबई और बीएमसी को लेकर हुए विवाद के बाद कंगना लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपना मत जाहिर कर रही हैं।
कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई मामले जारी हैं। जहां पर वह लगातार अपने खिलाफ होने वाले हर बयान का करारा जवाब देती आ रही हैं। लेकिन इस बार अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट में कंगना रनोट से देश की ओर से चीन से लड़ने का आग्रह किया था। अपने ट्वीट में अनुराग ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कंगना सच्ची मणिकर्णिका हैं।


Click it and Unblock the Notifications