कंगना ने कर दिया एक और धमाका..किसी को नहीं छोड़ा
चाहे नेपोटिज्म की बात हो या डायरेक्टर के साथ ईगो की, कंगना रनौत हमेशा बेबाक होकर अपनी राय रखती हैं। अपनी इस पर्सनैलिटी की वजह से वो अक्सर कंट्रोवर्सी का शिकार हो जाती हैं। एक बार फिर कंगना रनौत ने कुछ ऐसा ही किया है कि बॉलीवुड के कई लोग निशाने पर आ गए हैं।
दरअसल कंगना रनौत और एआईबी ने मिलकर एक वीडियो बनाया है जिसमें मेल डॉमिनेशन कल्चर साफ दिख रहा है। ये असल में पॉपुलर चीटिय कलाइयां पर पैरेडी बनाई गई है जो बहुत ही शानदार है। इसमें कंगना और एआईबी ने सीधे बॉलीवुड पर निशाना साधा है।
कंगना रनौत के इस गाने के बोल को आप ध्यान से सुनेंगे तो आप पाएंगे कि कैसे नेपोटिज्म से लेकर इंडस्ट्री में लव इंटरेस्ट कल्चर पर भी निशाना साधा है। कंगना रनौत का वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत इन दिनों सिमरन के प्रमोशन में जोर शोर से लगी हुई हैं। फिल्म से कंगना रनौत एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को पहले ही पसंद आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications