कंगना को मिला अमिताभ का साथ
कंगना रनाउत के सितारे बुलंदियों पर है। फिल्म फैशन में शानदार अभिनय करने के बाद उन्हें अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिले है। इन्ही फिल्मों में प्रीतिश नंदी की फिल्म द एक्टर है जिसमें कंगना को अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला है।
फिल्म का निर्देशन प्रीतिश नंदी के बेटे कुशान नंदी करने वाले है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अमिताभ बच्चन के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में कंगना का रोल एक पत्रकार का है जो कंगना को काफी पसंद आया है। सबसे ज्यादा खुशी की बात बिग बी के साथ काम करने का मौका मिलना है।
कंगना की एक और फिल्म काइट्स आने वाली है। जिसमें रितिक रोशन और बारबरा मोरी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई है।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन कंगना रनाउत काइट्स द एक्टर बारबरा मोरी बालीवुड रितिक रोशन barbara mori bollywood hrithik roshan kangana ranaut kites the actor


Click it and Unblock the Notifications