#AurDikhao: कंगना रनौत ऐसा भागीं...रवि किशन देखते रह गए, वायरल वीडियो
और दिखाओ याद है? वहीं इंटरटेनमेंट कंपनी जिन्होंने सनी लियोन वाला शानदार नो स्मोकिंग एड बनाया था? अब वो नया एड कैंपेन लेकर आए हैं। #Don'tLetHerGo यानि कि उसे जाने मत दो। एड को डायरेक्ट किया है प्रदीप सरकार ने और यह एड बेहतरीन है।
कंगना रनौत, रवि किशन और ओमकार कपूर एक साथ आए हैं स्वच्छ भारत अभियान के लिए। और उनका साथ दे रही है अमिताभ बच्चन की आवाज़। एड बेहतरीन है, हम आपको बता चुके हैं।
इस एड की सबसे बेहतरीन बात है इसका आईडिया, भारत की नब्ज़ पकड़कर लोगों को भारत को साफ रखने की अपील की गई है। कॉन्सेप्ट कुछ यूं है कि लोग एक तरफ लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और दूसरे तरफ हर जगह कचरा फेंकते हैं। ऐसे में लक्ष्मी माता सबके घरों में लगी फोटो से भाग रही हैं। बस उनका आंचल उड़ता दिख रहा है।
फिर फाइनल लक्ष्मी मईया दिखती हैं, सोने के सिक्कों से भरे घड़े के साथ, लेकिन अब चूंकि लक्ष्मी माता कंगना रनौत हैं तो Swag होना तो बनता है। इसलिए माता बाईक पर बैठती है और निकल लेती हैं।
एड जितना ही शिक्षाप्रद है, उतना ही इंटरटेनमेंट भी दे रहा है। देखिए ये वीडियो तुरंत -


Click it and Unblock the Notifications
