कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, सांप्रदायिक तनाव फैलाने-बॉलीवुड को बदनाम करने का आरोप
एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अक्सर अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सांप्रदायिक तनाव और सामाजिक द्वेष फैलाने वाले बयानों के आधार पर कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसी पर सुनवाई के बाद अदालत ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये हैं।
बांद्रा कोर्ट में मुन्ना वराली और कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैयद द्वारा याचिका दाखिल की गई। इस याचिका में शिकायत की गई कि कंगना रनौत ने बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश की, वह समाज में द्वेष फैला रही हैं और हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच खलल डालने की कोशिश कर रही हैं। याचिकाकर्ता का ये भी कहना है कि एक्ट्रेस नेपोटिज्म व फेवरेटिज्म को लेकर बॉलीवुड पर बेबुनियाद आरोप भी गढ़ रही हैं।
कंगना पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत करने की कोशिश की है और फिल्म इंडस्ट्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन ने कंगना रनौत के खिलाफ संज्ञान लेने से मना कर दिया जिसके बाद कोर्ट में ये याचिका दायर की गई।


Click it and Unblock the Notifications











