करण जौहर पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, इस बार खोली फैशन मैगजीन की पोल, बैन करने का आरोप
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बोल्ड बयान दिया है। इस बार उन्होंने मैगजीन की एडिटर अनीता श्रॉफ अदाजानिया पर आरोप लगाए हैं। मशहूर कॉस्टयूम स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदाजानिया का नाम लेते हुए कंगना ने बताया कि कैसे उन्होंने कंगना को बैन कर दिया और इसके बावजूद प्रचार प्रसार के लिए तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर वो मैगजीन की डायरेक्टर पर आरोप लगाया कि करण जौहर की करीबी हैं इसीलिए वोग मैगजीन से मुझे (कंगना) को बैन करवा दिया।
कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर लिखा, वोग ने कंगना को बैन कर दिया था। कंगना ने 5 साल पहले इस मैगजीन के साथ काम किया था। बैन करने की वजह अनीता अदाजानिया हैं। जो कि इस मैगजीन की स्टाइल एडिटल और फैशन डायरेक्टर हैं। वह करण जौहर की करीबी हैं। इन सबके बावजूद इन्होंने पैसा कमाने के लिए मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा कंगना ने एक बयान में बताया कि कैसे मैगजीन ने उन्हें ये कहकर कवर पर जगह नहीं दी थी कि वह ऐ लिस्टर एक्टर नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











