Pics: कंगना रनौत ने शुरू की इंदिरा गांधी बनने की तैयारी, ये रहा फिल्म का टाईटल और डीटेल्स

कंगना रनौत, मणिकर्णिका के साथ अपने करियर को एक अलग दिशा दे चुकी हैं। उनका मणिकर्णिका फिल्म्स नाम का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च हो चुका है जो लगातार अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। और मणिकर्णिका फिल्म्स की अगली फिल्म का नाम है इमरजेंसी। इस फिल्म में कंगना रनौत, इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी और इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

कंगना रनौत ने फिल्म के लिए एक प्रोस्थेटिक सेशन से तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का काम शुरू हो चुका है। इन तस्वीरों में कंगना पर प्रोस्थेटिक मेकअप और उनका बॉडी स्कैन किया जा रहा है।

kangana-ranaut-all-set-to-play-indira-gandhi-in-her-film-titled-emergency-see-pics

इस विधि के बाद कंगना रनौत को हू ब हू, इंदिरा गांधी बनने में ज़्यादा देर नहीं लगेगी। गौरतलब है कि इससे पहले, प्रोस्थेटिक के इस्तेमाल से ही कंगना रनौत ने जयललिता का किरदार निभाया था। अब वो इंदिरा गांधी बनने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि कंगना रनौत, साफ कर चुकी हैं कि इमरजेंसी इंदिरा गांधी पर बायोपिक नहीं है।

इमरजेंसी केवल एक पीरियड फिल्म है जो लोगों को इंदिरा गांधी शासन काल के दौरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर तरीके से दिखाएगी। गौरतलब है कि कंगना रनौत एक बेहद सशक्त राजनीतिक राय रखती हैं जिसकी वजह से उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

कंगना रनौत की बातों से कंट्रोवर्सी

कंगना रनौत की बातों से कंट्रोवर्सी

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में कंगना रनौत और उनकी बातों ने कंट्रोवर्सी छोड़ कर और कुछ नहीं खड़ा किया है। उन्हें हाल ही में ट्विटर से बैन कर दिया गया। जिसके बाद कंगना ने इसका काफी विरोध किया। कारण था कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को कहा कि अपनी 2000 वाला गुंडा रूप दिखाईए तभी ममता बनर्जी जैसे गुंडे सीधे हो पाएंगे।

भड़काऊ बयान से हिंसा

भड़काऊ बयान से हिंसा

कंगना रनौत पर पश्चिम बंगाल और देश में हिंसा भड़काने का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें ट्विटर से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया। इस बात पर कंगना ने काफी हो हल्ला मचाया।

राजनीतिक बयानबाज़ी

राजनीतिक बयानबाज़ी

कंगना रनौत ने खुद को ट्विटर से बहिष्कासित करने की साज़िश को लोकतंत्र की मौत कही थी। गौरतलब है कि कंगना रनौत जब से ट्विटर पर आई हैं उन्होंने काफी ऐसी बातें कहीं जिनका आम लोगों ने समर्थन नहीं किया।

रंगोली पर भी हिंसा भड़काने का आरोप

रंगोली पर भी हिंसा भड़काने का आरोप

इससे पहले, कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट भी हिंसा भड़काने के कारण हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था और रंगोली को ट्विटर से बहिष्कासित कर दिया गया था। इसी के बाद कंगना ने अपना ट्विटर अकाउंट खुद चलाना शुरू किया।

मिल चुकी है Y Security

मिल चुकी है Y Security

कंगना रनौत के ट्विटर से जाते ही कई सेलिब्रिटी ने राहत की सांस ली थी। सुशांत केस से लेकर किसान आंदोलन तक के बारे में अपनी राय देने वाली और खुद को महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर मानने वाली कंगना को सरकार ने y सिक्योरिटी तक प्रदान की थी।

गैर ज़िम्मेदाराना बातें

गैर ज़िम्मेदाराना बातें

लोगों का मानना है कि जिस तरह के गैर ज़िम्मेदाराना पोस्ट कंगना रनौत कर रही हैं। उनका एजेंडा क्या है ये तो किसी की भी समझ में नहीं आ पाया लेकिन फिलहाल कंगना केवल देशभक्ति को राजनीति में लपेट कर अपने बयानों में परोस रही हैं।

दूसरों पर किया था कटाक्ष

दूसरों पर किया था कटाक्ष

इससे पहले भी कंगना रनौत, रणबीर कपूर - आलिया भट्ट जैसे सितारों पर बात करते हुए कह चुकी हैं कि वो राजनीतिक मामलों पर बोलने से बच कैसे सकते हैं। दरअसल, रणबीर कपूर से किसी ने एक राजनीतिक प्रश्न पूछा जिस पर उनका जवाब था - मेरे घर में बिजली - पानी आता है, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

राजनीति के बारे में बात करना ज़रूरी

राजनीति के बारे में बात करना ज़रूरी

बस रणबीर के इस बयान के बाद कंगना रनौत भड़क गईं। कंगना का कहना था आप देश की वजह से हैं। आपका घर यहां है। ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। इस तरह की बातें आप कैसे कर सकते हैं कि हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं, हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें।

युवाओं को समझाई थी ज़िम्मेदारी

युवाओं को समझाई थी ज़िम्मेदारी

कंगना का मानना है कि वो एक युवा सितारा हैं जो लोगों के सामने एक उदाहरण हैं। इस तरह सभी युवा सितारों को ये ज़िम्मेदारी लेनी होगी। कंगना का कहना था कि मेरे घर बिजली पानी आता है, इसका मतलब ये थोड़ी हुआ कि मुझे किसी की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

दिखाएंगी असली भारत की तस्वीर

दिखाएंगी असली भारत की तस्वीर

अब कंगना रनौत इमरजेंसी नाम की इस नई फिल्म के साथ उस वक्त के राजनीतिक और सामाजिक भारत की तस्वीर दिखाने जा रही हैं। अब देखना है कि इस फिल्म से कंगना वापस कोई नई कंट्रोवर्सी खड़ी करती हैं या फिर एक शानदार फिल्म दर्शकों के सामने प्रस्तुत करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X