अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर सुन तड़प उठे बॉलीवुड सेलेब्स, सदमे में अक्षय कुमार-सनी देओल

Bollywood Celebs Mourns Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेम क्रैश हो गया है। हादसे की तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर हर किसी को हिला कर रख दिया है। विजुअल्स में दूर तक धुएं का गुबार दिख रहा है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना बड़ा है। यह एक इंटरनेशनल फ्लाइट थी, जिसमें 242 पैसेंजर्स सवार थे।
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर एयर इंडिया का पैसेंजर विमाग बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है। ये घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में हुई है। विमान में 242 यात्री सवार थे। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हुआ है। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से जाकर टकरा गया है। शुरुआती तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें साफ देखा जा सकता है कि प्लेन के परखच्चे उड़ गए हैं। दर्दनाक हादसे के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है।
सनी देओल ने एक्स पर लिखा, 'अहमदाबाद विमान दुर्घटना की खबर सुनकर सदमे में हूं। मैं पूरे दिल से उन लोगों के लिए ये प्रार्थना कर रहा हूं जो जीवित बचे हैं कि उन्हें ढूंढ लिया जाए और वो देखभाल मिले जिसकी उन्हें जरूरत है। जो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस अकल्पनीय समय में शक्ति मिले।''
अक्षय कुमार ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर दुख जताते हुए लिखा है, 'एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बारे में सुनकर सदमे में हूं और नि:शब्द हूं। इस समय मैं सिर्फ प्रार्थना कर सकता हूं।'
कंगना रनौत ने लिखा- 'अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार बहुत दुखद और दर्दनाक है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं, ईश्वर इस मुसीबत की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें।'
अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने इस घटना में दुख जताते हुए हाथ जोड़ने की इमोजी लगाई है और लिखा है- 'प्रेयर्स।'
रितेश देशमुख ने भी दुख जताते हुए ट्वीट किया है और लिखा है, 'अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं और सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं।'
परिणीति चोपड़ा ने भी हादसे पर रिएक्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'एयर इंडिया प्लेन में जो लोग थे उनकी फैमिली के दर्द की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो इस मुश्किल समय में उन्हें सहने की शक्ति दे।'
दिशा पाटनी ने लिखा- 'अहमदाबाद में विमान हादसे के बारे में सुनकर दिल टूट गया। मुझे उम्मीद है कि कुछ लोग जिंदा बच गए होंगे और उन्हें समय पर मदद मिल जाएगी। इस हादसे में मारे गए सभी लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं। जो लोग मारे गए हैं उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस त्रासदी का सामना करने की हिम्मत मिले।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- 'अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की खबर सुनकर मैं सदमे में हूं। ऐसी त्रासदियों का बोझ शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। यात्रियों, क्रू और आज रात जवाब का इंतजार कर रहे हर परिवार के लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं।'
सोनू सूद ने लिखा- 'मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ लोग बचेंगे। ओम साईं राम।'
आर माधवन ने लिखा- 'एआई 171, चौंकाने वाला और दिल तोड़ने वाला। पूरी तरह से निराशाजनक। सभी शोक संतप्त लोगों और पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications
