..................... Kangana Ranaut against The artist of the film Tejas made serious allegations - Hindi Filmibeat

'तेजस' फिल्म के कलाकार ने कंगना रनौत पर लगाए गंभीर आरोप, कानूनी कार्रवाई की दी धमकी

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस के चलते खबरों में लगातार बनी हुई हैं, फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म के कलाकर मंयक मधुर ने कंगना रनौत पर गंभीर अरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की सलाह दी है। अब यह विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।

कई सारे आरोप कंगना रनौत पर लगाते हुए फिल्म में काम करने वाले मयंक मधुर ने दावा किया है कि, निर्माता उनके पैसे नहीं दे रहा है। वे एक पॉलीटिकल एडवाइजर है और बीजेपी के लिए काम करते हैं। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है।

वहीं, फिल्म तेजस में कंगना रनौत ने एक एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है। यह फिल्म तेजस गिल की कहानी बताएगी। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली है और टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत से शायद टक्करा सकती हैं।

इस बीच, मयंक मधुर ने बॉलीवुड हंगामा से बात की है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म की शूटिंग की परमिशन दिलाने में सहायता की है। इसमें एयर फोर्स बेस के अलावा दिल्ली, मुरादाबाद और लखनऊ जैसी जगह शामिल है, जहां वह पिछले 2 वर्षों से परमिशन का प्रयास कर रही थी लेकिन असफल हो रही थी।

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, निर्देशक सर्वेश मेवाडा ने उन्हें वादा किया था कि वह उनके लिए फिल्म में 15 मिनट का रोल भी रखेंगे। इस बारे में बताते हुए मयंक मधुर कहते हैं, "मेरी भूमिका लगातार छोटी होती गई। इसके बाद, मुझे कहा गया कि मुझे 1 या 2 मिनट का अपीयरेंस देना है। मैंने उन्हें बता दिया कि मेरी उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।"

मयंक मधुर ने यह भी कहा कि, कंगना रनौट ने पहले वादा किया था कि फिल्म रिलीज होने से पहले उनके पैसे मिल जाएंगे। अब वह भी निर्माता की ओर उंगली दिखा रही है। इसीलिए अब मैंने सब कानूनी तरीके से करने का फैसला लिया है ताकि मैं अपने पैसे निकलावा सकू और उनकी टीम को बता सकूं कि वह गलती कर रहे हैं। खैर अब देखना होगा कि कंगना इस पर क्या कदम उठाएंगी।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X