..................... Kangana Ranaut again targeted bollywood after watching The Kashmir Files Movie watch video।द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद कंगना रनौत ने बॅालीवुड पर फिर साधा निशाना देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

'द कश्मीर फाइल्स' देख कंगना रनौत का हमला- बॅालीवुड के पाप धो दिए, चूहों की तरह छिपे हुए हैं Video

द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ कलाकारों के बीच से भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने इस फिल्म को देखने की ख्वाहिश जताई। वहीं अब कंगना रनौत ने मौका मिलते ही द कश्मीर फाइल्स को जाकर सिनेमाघर में देख लिया है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने कश्मीर फाइल्स को देखने के बाद सिनेमाघर से निकलीं और मीडिया के सामने विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कंगना रनौत ने फोटोग्राफर्स को दिए गए बयान में कहा है कि बहुत ही अच्छी फिल्म बनाई गई है। फिल्म की टीम को बहुत-बहुत बधाई। बॅालीवुड को किए हुए पाप, आज इन सभी लोगों ने मिलकर वह सारे पाप धुल दिए हैं। इतनी अच्छी फिल्म बनाई है।

सभी इंडस्ट्री को जो अभी छिपे हुए हैं- कंगना रनौत

सभी इंडस्ट्री को जो अभी छिपे हुए हैं- कंगना रनौत

फिल्म इतनी काबिलेतारीफहै कि सभी इंडस्ट्री को जो अभी छिपे हुए हैं अपने बिलों में चूहों की तरह उन्हें निकलकरआना चाहिए। इस फिल्म को प्रमोट करना चाहिए। कंगना ने बोला है कि बकवास फिल्मों को प्रमोट करते हैं। इतनी अच्छी फिल्मों को प्रमोट करें।

असली ब्लॅाकबस्टर- कंगना रनौत

असली ब्लॅाकबस्टर- कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कमाई का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि 3 दिन में 31.6 करोड़ कमा लिए। यह कोविड महामारी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इसे कहते हैं असली ब्लॅाकबस्टर।

हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद गोवा में टैक्स फ्री

हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद गोवा में टैक्स फ्री

कंगना रनौत ने आगे लिखा है कि मैं आपको यह इसलिए बता रही हूं कि मूवी माफिया आपको यह सब नहीं बताएगा। मैं अपनी तरफ से आप सबको सच बताऊंगी। आपको बता दें कि दर्शकों की मिल रही प्रतिक्रिया के बाद हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद गोवा में भी द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

द कश्मीर फाइल्स का कमाल का बिजनेस

द कश्मीर फाइल्स का कमाल का बिजनेस

गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स 90 के दशक के कश्मीर पंडितों की हत्या और उनके पलायन पर आधारित फिल्म है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।कंगना रनौत ने इससे पहले फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि कंगना ने लिखा था कि सिर्फ कहानी नहीं बल्कि बिजेनस भी कमाल का है। सुबह 6 बजे के शो फुल हैं। यह इस साल की सबसे सफल और फायदे वाली फिल्म है। इस फिल्म ने कई मिथक को तोड़ दिया है। अद्भुत है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह वीडियो पोस्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X