कंगना रनौत ने फिर किया एक्ट्रेस पर तीखा हमला, स्वरा भास्कर का मुंहतोड़ जवाब- आई लव यू, बोलती बंद
कोरोना लॅाकडाउन के पहले भी कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। कोरोना के दौरान जब सारा देश बंद था, उस वक्त कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए ऐसी एंट्री मारी की, हर दिन वह खबरों में अपने तीखे बयान और टिप्प्णी को लेकर छाई रहती हैं। ऐसे में कंगना रनौत ने एक एक्ट्रेस को सबसे अधिक निशाने पर रखा वो रही हैं स्वरा भास्कर।
स्वरा भास्कर और कंगना रनौत एक साथ तनु वेड्स मनु में एक दूसरे की सबसे करीबी दोस्त की भूमिका निभा चुकी हैं। असल जिंदगी में दोनों एक दूसरे को टारगेट करने से पीछे नहीं हटते हैं।

ऐसा इस बार भी हुआ है जब कंगना ने एक बार फिर से स्वरा भास्कर को ऐसा कुछ कह दिया कि एक्ट्रेस को जवाब देने के लिए आना ही पड़ा। कंगना रनौत ने रविवार को अपनी और स्वरा भास्कर की तस्वीर की एक कोलाज को रिट्वीट किया है और यहीं से सारा मामला शुरू हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications