Kangana Ranaut का पठान पर चौकाने वाला बयान, बोलीं- ये देश सिर्फ खान..

kangana ranaut

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो काफी बेबाक हैं और उनके ट्वीट्स जैसे ही सामने आते हैं उनको काफी पसंद किया जाता है और कई बार ये विवादित हो जाते हैँ। इस वक्त वो लगातार फिल्म पठान को लेकर बातें कर रहीं थीं और कुछ दिनों ने इसको लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होने खान सुपरस्टार्स को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जो कि चर्चा में है और कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

दरअसल प्रिया गुप्ता नाम की एक फिल्म प्रोड्यूसर ने एक पोस्ट किया था कि, ''पठान की अपार सफलता ने यह साबित किया कि, हिंदू मुसलमान शाहरुख खान को समान रूप से प्यार करते हैं।

विवादों का बहिष्कार फिल्म को नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि मदद करता है। लव स्टोरी और अच्छा म्यूजिक काम करता है। भारत सुपर धर्मनिरपेक्ष है। शाहरुख खान को बधाई।''

कंगना रनौत ने लिखा

कंगना रनौत ने लिखा

इस पर जवाब देते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ''बहुत अच्छा विश्लेषण... इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खानों से प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ और सिर्फ खानों से... और मुस्लिम अभिनेत्रियों पर जुनून सवार है, इसलिए भारत पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत अनुचित है... भारत जैसा कोई देश नहीं है इस दुनिया में।''

तेजी से वायरल

तेजी से वायरल

कंगना रनौत के इस पोस्ट कि बाद वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें इस फिल्म को लेकर कर रहे हैँ।

कंगना रनौत

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन भी कुछ दिन पहले दिया था और तारीफ करते हुए कहा था कि इस देश में सबको प्यार मिलता है।

इमरजेंसी

इमरजेंसी

कंगना रनौत इस वक्त फिल्म इमरजेंसी को लेकर बिजी हैं और लगातार शूटिंग कर रहीं हैं। इस फिल्म में वो इंदिरा गांधी की किरदार निभाने वाली हैं।

रिकॉर्ड तोड़ रही है

रिकॉर्ड तोड़ रही है

बात करें पठान की तो फिल्म रिलीज के बाद रिकॉर्ड तोड़ रही है और स्पीड से आगे जा रही है। रविवार के बाद इस फिल्म को लेकर कई शानदार आंकेड़े सामने आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X