''उस एक्टर ने मुझे मारा.. और जमीन पर गिरा छोड़ दिया.. फिर मैंने पलटकर हाथ उठाया''
[बॉलीवुड न्यूज] कंगना रनौत हमेशा से काफी साहसी एक्ट्रेस मानी जाती हैं। खासकर अपने बयानों को लेकर कंगना हमेशा चर्चा में रही हैं। हाल ही में डेकन क्रॉनिकल से बात करते हुए कंगना ने अपने रिलेशनशिप की बातों को लेकर खुलासा किया।
कंगना रनौत ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर ने उनपर हाथ उठाया था.. जिससे वह जमीन पर गिर गई और खून भी बह रहा था। लेकिन कंगना ने हार नहीं मानी। उन्होंने बताया- मैं जमीन से उठी और उस एक्टर को एक जोरदार तमाचा लगाया। फिर मैंने उसके खिलाफ एफआई दर्ज कर दी।
HOT News: कंगना रनौत को भी मिल गया सुपरस्टार KHAN का साथ
कंगना ने कहा कि, मैंने बहुत जल्दी और काफी पहले ही यह महसूस कर लिया था कि मैं किसी ऐसे रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती, जहां कोई हमेशा मुझसे ऊपर रहना चाहता हो। कंगना ने कहा, सयानी लड़की किसी को अच्छी नहीं लगती। हम्मम.. खैर कंगना का रिलेशन किस एक्टर के साथ रह चुका है, यह तो सभी जानते हैं.. लेकिन शायद यह घटना किसी को पता न हो..
बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने ऐसा बयान दिया हो, जिससे सभी हैरान रह गए हों। यहां देखते हैं कंगना रनौत के बोल्ड बयान.. कुछ सही, कुछ गलत..


Click it and Unblock the Notifications
