'आदित्य पंचोली को जेल जाने की इतनी भी क्या जल्दी है, कंगना रनौत बयान दर्ज करा चुकी हैं'
कुछ ही समय पहले खबर वायरल हुई कि आदित्य पंचोली केस मामले में पुलिस की तरफ से कई रिमाइंडर भेजने के बाद भी कंगना रनौत ने अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। बहरहाल, अब कंगना रनौत की बहन रंगोली ने ट्विटर पर इस खबर का जवाब देते हुए लिखा कि- यह झूठी अफवाह है। बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। आदित्य पंचोली के PR थोड़ा ठंड रखें.. जेल जाने की इतनी भी क्या जल्दी है।
बता दें, कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली ने आदित्य पंचोली के खिलाफ मारपीट और शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। वहीं, आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें कंगना के वकील की तरफ से उनके खिलाफ रेप का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी मिली। इसको लेकर आदित्य पंचोली ने एक विडियो जारी किया था जिसमें कथित तौर धमकी दी गई थी।

वीडियो में कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी के द्वारा आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी जरीना वहाब को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई। हालांकि बाद में कंगना की बहन ने इस पूरे वीडियो को झूठा बताया और ट्विट किया कि- रिजवान आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब के भाई की तरह हैं और कलाकार को ऐसी कोई धमकी नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











