Kangana Ranaut की 8 फेवरिट फिल्मों में सिर्फ एक है हिंदी फिल्म, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

कंगना रनौत फिल्मों को अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं और इस वक्त उनको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। लेकिन कंगना ने जो अपनी पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट साझा की है वो काफी चौकाने वाली है। ये 8 फिल्में हैं जो कि उनके फेवरिट फिल्मों की लिस्ट में हैं और इनमें सिर्फ एक ही ऐसी फिल्म है जोकि बॉलीवुड से है। कंगना रनौत की पसंदीदा फिल्मों की बात करें तो उन्होने लिखा,
"मेरी पसंदीदा आठ फिल्में, अगर आपने पहले से नहीं देखी है तो उन्हें देखें। अमेडियस, द शशांक रिडेम्पशन, अमेरिकन ब्यूटी 4, प्यासा 5, अमौर 6, सेवन इयर इच 7, इंटरस्टेलर 8, द नोटबुक।" हिंदी फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में सिर्फ प्यासा ही है गुरु दत्त नजर आए थे और ये फिल्म साल 1957 में रिलीज हुई थी।
उनके इस पोस्ट के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री की पसंद काफी अलग है। कंगना रनौत ने बीते दिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन को लेकर खबरों का हिस्सा बनीं थीं और उन्होने एक पोस्ट करते हुए लोगों का दिल जीत लिया था।
वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं और खबर ये भी है कि उन्होने तेजस पर काम भी पूरा कर लिया है लेकिन फिल्म को अभी रिलीज डेट नहीं मिली है। फिल्म में वह एक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभा रही हैं।
कंगना रनौत ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा गया बल्कि अक्सर उनको लेकर किसी ना किसी तरह की बड़ी खबर सामने आती रहती है। कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अपनी फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर ही नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications