यूट्यूबर ध्रुव राठी पर भड़की कंगना रनौत- फर्जी वीडियो के लिए 60 लाख मिले, जेल भिजवा सकती हूं
कंगना रनौत अपने बेबाक बयान को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। कंगना रनौत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के के जरिए बनाए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो में ध्रुव ने कहा है कि कैसे कंगना रनौत ने अपने हर बातों को तोड़-मोड़कर बोलने की आदत है। कंगना ने यूट्यूबर को मूर्ख बताया है।
इस वीडियो को बनाने के लिए उन्हें बड़ी रकम दी गई है। कंगना ने ये भी कहा है कि इस फर्जी वीडियो को बनाने के लिए 60 लाख रुपए मिले हैं। बताया गया है कि कंगना की छवि खराब करने के लिए इस तरह का वीडियो बनाया गया है।

कंगना रनौत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के जिस वीडियो पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है उसमें कंगना रनौत, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कुछ बातें रखी गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications