वह मुझे कसकर पकड़ते थे और अपना चेहरा मेरी गर्दन में घुसाकर बालों को सूंघते थे- कंगना रनौत
Recommended Video

तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाने के बाद अब बॉलीवुड के कई नाम इस लिस्ट में शामिल होते जा रहे हैं। हाल ही में निर्देशक विकास बहल पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। फैंटम फिल्म्स की इस महिला कर्मचारी ने विकास बहल पर पहले भी यह आरोप लगाया था कि उस वक्त मामले को रफा दफा कर दिया गया था। लेकिन तनुश्री दत्ता मामले के बाद एक बार फिर विकास बहल को कटघरे में खड़ा किया गया है।
इस मामले में फैंटम फिल्म्स में विकास बहल के पार्टनर रहे अनुराग कश्यप ने पीड़िता से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले पीड़िता ही खुलकर सामने नहीं आना चाह रही थी। हमने उनका सम्मान किया। अब जबकि वह इस मुद्दे पर खुलकर बोल रही हैं.. तो हम भी समर्थन करते हैं। उस वक्त भी हमसे जितना हो सका था, हमने कार्रवाई की थी।

बहरहाल, विकास बहल मामले ने सुर्खियां उस वक्त पकड़ी जब कंगना रनौत ने भी विकास बहल के विरोध में बयान दिया। बता दें, कंगना ने विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में काम किया था। कंगना ने कहा कि जब वह विकास बहल के साथ फिल्म कर रही थीं तब भी उन्होंने कई बार असहज महसूस कराया।


Click it and Unblock the Notifications