कंगना रनौत ने माना मीडिया ने बनाया स्टार, कहा - ज़िम्मेदारी से पेश आऊंगी

कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हाल ही में मीडिया से हुए झगड़े के बाद वो बहुत ही समझदारी के साथ बात करती हैं। उन्हें समझ आ चुका है कि यहां बात करना आग से खेलने के बराबर हैं और अगर उनके मुंह से कुछ गलत निकला तो वो लोगों तक कैसे कैसे पहुंच सकता है।

मीडिया की पहुंच को सलाम करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि चूंकि मीडिया की पहुंच इतनी बड़ी है इसलिए वो आज इतनी बड़ी स्टार बन पाई हैं। उन्हें मीडिया और लोगों ने मिलकर स्टार बनाया है इसलिए वो समझती हैं कि ये उनकी ज़िम्मेदारी है कि वो मीडिया के सामने जो बोले समझदारी के साथ बोलें।

kangana-ranaut-accepts-to-be-responsible-with-media-as-they-made-her-a-star

गौरतलब है कि हाल ही में जजमेंटल है क्या के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने एक जर्नलिस्ट को पूरी मीडिया के सामने बेइज़्जत करते हुए उसके सवालों का जवाब देने से मना कर दिया था। कंगना का कहना था कि पत्रकार उनकी फिल्मों को खराब रिव्यू देता था और जानबूझ कर उनके खिलाफ खबरें छापता था।

इसके बाद पूरे मीडिया ने कंगना को बॉयकॉट कर उनसे माफी मांगने को कहा था लेकिन कंगना की बहन रंगोली ने बात को और बढ़ा दिया और लगातार ट्वीट्स पर पत्रकारों और मीडिया की बेइज़्जती की थी। इसके बाद कंगना ने भी माफी मांगने से मना कर दिया था और लिहाज़ा उन्हें बॉयकॉट कर दिया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X