जिसके लिए तरसती हैं सारी एक्ट्रेस, कंगना को मिला वह खजाना!
[बॉलीवुड न्यूज] कंगना रनौत बॉलीवुड की ऐसी ऐक्ट्रेस हैं, जिनकी काबिलियत लोगों ने वक्त के साथ पहचानी है। बहरहाल, मौजूदा समय की बात करें तो चारों ओर बॉयोपिक की धूम मची है। हर एक्टर बॉयोपिक में काम करना चाहता है। फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्में हिट होने के बाद यह फॉरम्यूला निर्देशकों को काफी पसंद आ रहा है।

हाल के खबरों के मुताबिक, महेन्द्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरूद्दीन, महावीर फोगट, बेनजीर भुट्टो, सुचित्रा सेन जैसी शख्सियतों पर बॉयोपिक बन रही है। जिसके लिए मुख्य किरदार भी लगभग तय कर लिए गए हैं। बहरहाल, अब बॉयोपिक की बारी है कंगना रनौत की।
सूत्रों के मुताबिक, निर्देशक दिग्मांशु धूलिया भी बॉयोपिक बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने बॉयोपिक के लिए बीते जमाने के लिए सुपरहिट एक्ट्रेस ट्रैजिडी क्वीन मीना कुमारी को चुना है। यह फिल्म विनोद मेहता की किताब मीना कुमारी, दि क्लासिक बॉयोग्राफी पर आधारित होगी। वहीं, खुलासा किया गया है कि इस फिल्म में मुख्य किरदार और कोई नहीं बल्कि कंगना रनौत निभाएंगी।
पढ़ें- बेस्ट एक्ट्रेस 2015 - अनुष्का या कंगना!
आपको बता दें, शराब की लत से ग्रसित मीना कुमारी की मौत महज 39 साल की उम्र में हो गई थी। वहीं, उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही थी। लिहाजा, उम्मीद कर सकते हैं कि कंगना के हाथों क्वीन के बाद एक और खजाना लगा है। यह फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर आएगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












