Kangana Ranaut: अगले 3 महीने में कंगना रनौत की 3 फिल्में होगीं रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कमबैक की तैयारी!

Kangana Ranaut's 3 movies releasing in next 3 months: कंगना रनौत स्टारर अपकमिंग फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म से कंगना का लुक भी सामने आ चुका है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
खास बात है कि ये कंगना की इस साल की तीसरी फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछले साल धाकड़ की रिलीज के बाद, कंगना की अगली थियेट्रिकल रिलीज इस साल सितंबर में होगी। लेकिन इसके बाद, अभिनेत्री बैक टू बैक तीन महीनों में तीन फिल्म ला रही हैं।
कोई शक नहीं कि कंगना रनौत एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं। जी हां, कंगना के आने वाली फिल्मों की लिस्ट देंखे.. तो आने वाले तीन महीने (सितंबर, अक्टूबर और अक्टूबर) में कंगना की लगातार तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कोई शक नहीं कि ये देखकर कंगना के फैंस काफी उत्साहित होंगे। देखना दिलचस्प होगा 2023 में कंगना रनौत की आने वाली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती हैं।
कंगना रनौत की आने वाली फिल्में:
चंद्रमुखी 2
रिलीज डेट- गणेश चतुर्थी (सितंबर)
पी वासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राघव लारेंस मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ ही कंगना इस फिल्म में फीमेल लीड होंगी। लाइका प्रोडक्शन और सुबास्करन द्वारा निर्मित ये फिल्म सितंबर में तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
तेजस
रिलीज डेट- 20 अक्टूबर
फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में हैं और एक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगी। तेजस की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की असाधारण यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, और इसका उद्देश्य हर भारतीय को प्रेरित करना और उनमें गर्व की गहरी भावना पैदा करना है, यह दिखाते हूए कि कैसे हमारे वायु सेना के पायलट रास्ते में आयी कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए अथक प्रयास करते हैं।
इमरजेंसी
रिलीज डेट- 24 नवंबर
कंगना रनौत की ये फिल्म 1975 में इंदिरा गांधी के जरिए घोषित आपातकाल की घटनाओं का अनुसरण करती है, जिसे स्वतंत्र भारत में सबसे काले समय में से एक माना जाता है। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म में कंगना के अलावा सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन खुद कंगना ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications












