सांसद बनने के बाद कंगना रनौत को आईं मुश्किलें! बोलीं- राजनीति से ज़्यादा फ़िल्में करना आसान...

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ा। बता दे कि भाजपा के साथ चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने जीत भी हासिल की। इसके बाद वह कई बार कई मुद्दों को लेकर चर्चा में आ गई है। पिछले दिनों थप्पड़ कांड हुआ जहां पर एयरपोर्ट पर उन्हें एक महिला सिपाही ने थप्पड़ जड़ा।
अब हाल ही में द हिमाचल पॉडकास्ट के साथ बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने अपने बॉलीवुड करियर और पॉलिटिक्स ज्वाइन करने को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि "ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उन्हें राजनीति में ज्वाइन होने के लिए अप्रोच किया गया। इससे पहले भी पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के मेरे पास में बहुत सारे ऑफर आए।"
कंगना रनौत ने खुलासा किया कि "साल 2006 में पहली फिल्म गैंगस्टर के हिट होते ही उन्हें टिकट ऑफर किया गया था। इसी के अलावा उनकी बहन और उनके पिता को भी पॉलिटिक्स ज्वाइन करने का ऑफर मिला। हालांकि मेरा राजनीति के साथ में जुड़ाव काफी पुराना है। मेरे परदादा अपने वक्त के तीन बार विधायक रह चुके थे।"
कंगना रनौत बताती है कि "जब आप ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हो तो स्थानीय नेता आपसे जरूर कांटेक्ट करते हैं। इसीलिए पॉलिटिकल ऑफर मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। मुझे 2019 से लगातार ही फिर पॉलिटिकल ऑफर आने लगे। लेकिन मैं उनमें से हूं जो अपना पैशन फॉलो करती है।" अब वह राजनीति में आकर लोगों के साथ जुड़ना और उन्हें जोड़ना चाहती हैं।
कंगना रनौत का मानना है की राजनीति की तुलना में फिल्म इंडस्ट्री में काम करना बहुत ही ज्यादा आसान है। यह एकदम डॉक्टरों की जिंदगी की तरह बहुत ही कठिन जीवन होता है। यहां पर सिर्फ आपको परेशान लोग ही मिलते हैं और जब आप फिल्म देखने के लिए जाते तो आप बहुत ज्यादा रिलैक्स हो जाते हो। हालांकि राजनीति में ऐसा कुछ भी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications















