सेक्सी कंगना बनीं शोले की राधा

अब वे बेहद जल्द फिल्म डबल धमाल में हास्य करती नजर आयेंगी। इस फिल्म में वह लीड किरदार निभा रही हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आयेगा और खास भी लगेगा। कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद कंगना इस फिल्म से यही कोशिश कर रही है कि वह दर्शकों को कुछ कर दिखायें। और सबसे वाहवाही लुटे। यही वजह है कि वे इस फिल्म में शोले की राधा की तरह की छवि बना कर कामयाब होने की ओर अग्रसर हैं।
दरअसल, बॉलीवुड में इन दिनों रेट्रो लुक का क्रेज है। इस कड़ी में अब अभिनेत्री कंगना रनाउत का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म डबल धमाल में कंगना ने शोले की जया बच्चन के किरदार की नकल की है। फिल्म में कंगना एक विधवा की भूमिका में हैं। वे ऐसी भूमिका निभा रही हैं, जिसमें शोले की राधा के किरदार की तरह वह सादे कपड़े में नजर आयेंगी। उनके ग्लैमरस रूप को इस फिल्म में विधवा के किरदार के रूप में बदलने की कोशिश की गयी है।
फिल्म में ग्लैमरस कपड़े पहनने की बजाय वे सादे कपड़े में नजर आयेंगी। इसके लिए उनका मेकअप भी बहुत कम किया गया है। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने बताया कि डबल धमाल में भी वह विधवा का सीन कर रही हैं, जिसमें विधवाओं के प्रति समाज के नजरिये पर कटाक्ष करने की कोशिश की गयी है। कुमार ने बताया कि इस सीन के जरिये जयाजी और शोले का मजाक उड़ाने का कोई इरादा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











