बुरे लोगो से वास्‍ता पड़ा: कंगना

लेकिन कंगना का कहना है कि करियर के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। इस दौर में उनका वास्ता बहुत बुरे लोगो से पड़ा। जो उन्हे शारिरिक और मानसिक तौर पर नुकसान पहुचाना चाहते थे।
हांलाकि उन्होंने उन लोगो के नाम नही बताए जिन्होने उन्हें परेशान किया। इस बीच उन्हें व्यक्तिगत समस्याओं से भी जूझना पड़ा। दो साल पहले उनकी बहन रंगोली पर किसी ने एसिड फेंक दिया था।
उनका कहना है कि अब सब कुछ ठीक चल रहा है। उनका करियर भी अच्छे दौर में है। अभी वो राकेश रोशन की फिल्म काइटस की शुटिंग में व्यस्त है इसके अलावा मोहित सुरी की फिल्म राज-द मिस्ट्री के प्रचार में भी लगी है।


Click it and Unblock the Notifications