कंगना से पहले विद्या संग इंटिमेट होने वाले थे जॉन
शूटआउट एट वडाला फिल्म में कंगना रानावत और जॉन अब्राहम के बीच के रोमांटिक सीन्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इन सीन्स में जॉन अब्राहम और कंगना रानावत काफी बेहतरीन नज़र आ रहे हैं और दोनों के बीच की कैमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। लेकिन खास बात ये है कि फिल्म में कंगना से पहले विद्या बालन ये रोल निभाने वाली थीं और शूटआउट एट वडाला में कंगना के किरदार का नाम भी विद्या ही है। इस बात का खुलासा किया खुद फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने। संजय गुप्ता ने कहा कि शूटआउट एट वडाला फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद विद्या बालन थीं।
शूटआउट एट वडाला फिल्म में जॉन अब्राहम और कंगना रानावत के बीच इंटिमेट सीन की शूटिंग हाल ही में हुई। फिल्म में पहले से ही संजय गुप्ता ने कई सारे सरप्राइज डाले हैं जैसे सन्नी लियोन का सेक्सी आइटम सॉंग लैला तेरी ले लेगी, फिर प्रिंयंका चोपड़ा का आइटम सॉंग बबली बदमाश है। उसके बाद संजय गुप्ता ने इन गानों में अमिताभ बच्चन की झलक भी डाली है। दूसरी तरफ शूटआउट एट वडाला फिल्म में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे मंजे हुए कलाकार भी काम कर रहे हैं।
सन्नी लियोन के आइटम सॉंग ने तो पहले ही दर्शकों की धड़कने बढ़ा रखी थीं और अब जॉन अब्राहम और सेक्सी कंगना रानावत के बीच के इन इंटिमेट सीन्स के बारे में सुनकर लोग और भी ज्यादा उत्साहित हो गये हैं। देखना ये है कि क्या सेक्स के भरोसे ही संजय गुप्ता की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल पाती है।


Click it and Unblock the Notifications