''कंगना रनौत का Outspoken अंदाज मुझे पसंद है''
कृति सेनन ने कहा है कि कंगना रनौत का साफ और स्पष्ट बोलने का अंदाज़ उन्हें खूब पसंद है।
कंगना रनौत का साफ सीधा और स्पष्ट बोलने के अंदाज़ से तो आप वाकिफ होंगे ही। कंगना के इस अंदाज़ को कुछ लोग अच्छा कहते हैं तो कुछ लोग बुरा। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन ने कंगना के इस अंदाज़ की काफी तारीफ की है।

कृति सेनन ने कहा कि उन्हें कंगना का ये अंदाज़ वाकई में काफी पसंद है। कृति सेनन ने कहा कि क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा कि कंगना ऐसी शख्स हैं जो कभी नियमों का पालन नहीं करतीं, कंगना में अपना खुद का दिमाग है।
''कोई मुझे सुपरस्टार नहीं कहता....''
आपको बता दें कि कृति जल्द की आपको सुशांत सिंह राजपूत के साथ आने वाली फिल्म 'राब्ता' में स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। इसी के साथ वो अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'बरेली की बर्फी' फिल्म में भी दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications