कंगना के टॉपलेस सीन पर कैंची

मधुर भंडारकर वास्तविकता पर आधारित फिल्में बनाने के लिये जाने जाते हैं और उन्होंने चांदनी बार और कारपोरेट जैसी फिल्में बनाई हैं. वे अब फैशन की दुनिया की नंगी सच्चाई को दिखाने के लिये फिल्म फैशन बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है.
फिल्म में प्रियंका चौपडा और कंगना राणावत हैं. इसमें कंगना राणावत एक माडल बनी है जो कि जब रैंप पर चलती है तो उसकी चोली गिर जाती है और उसकी कमर से ऊपर तक का शरीर पूरा नग्न हो जाता है. चर्चा है कि इस सीन में नायिका के स्तन नग्न दिखाए गए हैं।
दरअसल कंगना की यह भूमिका केरोल ग्रेसियस नाम की माडल से प्रेरित है जिसके साथ ऐसा ही कांड दो साल पहले हुआ था. लेकिन मधुर भंडारकर को लग रहा है कि ये दृश्य कुछ ज्यादा ही बोल्ड है और सेंसर बोर्ड इस पर कैंची चला देगा.
यह सीन 90 सेकंड तक फिल्माया गया है जिसे मधुर भंडारक्र ने कांट छांटकर 30 सेकंड का कर दिया ताकि सेंसर बोर्ड में इसे काटने की नौबत ही नही आये.


Click it and Unblock the Notifications