कंगना को छोड़ चले अध्ययन
लगातार एक साल तक रोमांस करने के बाद अध्ययन सुमन ने अभिनेत्री कंगना रनाउत को गुड बाय कह दिया है। इस गुड बाय के पीछे अध्ययन का कहना है कि वे फिलहाल अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहते है न कि किसी रिश्ते पर।
दोनो के प्रेम की शुरूआत फिल्म राज द मिस्ट्री कंटीन्प्यूज के सेट पर हुई। हालांकि उनके इस प्रेम से अध्ययन के पिता शेखर सुमन खासे नाराज थे। कहा जा रहा है कि इस जोड़ी मे दरार डालने में उनकी अहम भूमिका रही है पर शेखर इस बात से इंकार करते हुए कहते है कि मैं किसी के व्यक्तिगत जिंदगी में हस्तक्षेप नही करता हूं चाहे वो मेरा बेटा ही क्यों न हो।
लेकिन बिचारी कंगना के लिए तो काफी दुख की बात है कि अध्ययन ने बिना कुछ कहे रिश्ता खत्म कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











