कामासूत्र 3डी का प्रीमियर भी होगा कांस में, शर्लिन का करियर तो सेट है!
रुपेश पॉल ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैंने फिल्म को कांस और बर्लिन में भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा और मुझे उम्मीद है कि हम इसमें सफल होंगे। इस साल भारत ने कान फिल्म फेस्टिवल में बतौर गेस्ट एंट्र की थी और पिछले साल भी कांस फिल्म महोत्वस के दौरान भारतीय फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला था। अब जबकि भारतीय सिनेमा को कांस में इतना सीरियसली लिया जा रहा है तो हमें भी यकीन है कि कामसूत्र 3डी का प्रीमियर करने के लिए हमें अनुमति मिल जाएगी।
रुपेश पॉल ने ये भी कहा कि "अनुराग कश्यप और दिबाकर बैनर्जी की फिल्मों को कान फिल्म फेस्टिवल में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी फिल्म का प्रीमियर वहां हो। लेकिन यदि ऐसा नहीं हो पाता तो मैं फिल्म यहां पर ही रिलीज करुंगा।" फिल्हाल इंडिया में तो शर्लिन चोपडा़ की फिल्म कामसूत्र ने काफी सारी सुर्खियां बटोरी हैं और साथ ही शर्लिन के सेक्सी और हॉट सीन्स के चलते कामसूत्र को काफी हाइप भी मिली है। अब देखना ये है कि क्या सच में शर्लिन की फिल्म को कांस में प्रीमियर करने की इजाजत मिलती है। अगर ऐसा हुआ तो वाकई ये बहुत बड़ी बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications












