कामसूत्र 3डी के लिए शर्लिन नहीं करीना थीं पहली पसंद!
रुपेश और सोहन ने कामसूत्र 3डी से जुड़े कई खुलासे किये। उन्होंने मीडिया के कई सारे सवालों के जवाब बहुत ही धैर्य और आराम से दिये। मीडिया द्वारा ये पूछे जाने पर कि क्या कामसूत्र 3डी के लिए शर्लिन चोपड़ा उनकी पहली पसंद थीं इसपर रुपेश ने कहा कामसूत्र 3डी के लिए उनकी पहली पसंद करीना कपूर थीं। लेकिन करीना कपूर ने जब फिल्म का टाइटल सुना तो उन्हें पसंद नहीं आया। हालांकि उन्हें कामसूत्र की कहानी और फिल्म में डाले गये एक्शन सीक्वेंस बहुत पंसद आए थे। लेकिन फिल्म का टाइटल कामसूत्र 3डी था इसलिए करीना कपूर ने मना कर दिया। इसके अलावा रुपेश ने ये भी बताया कि वो चाहते थे कि फिल्म के गाने गुलजार साहब लिखें।
लेकिन गुलजार साहब ने भी कामसूत्र 3डी के टाइटल की वजह से फिल्म के लिए गाने लिखने से मना कर दिया। कामसूत्री 3डी के मार्केट के बारे में रुपेश ने बताया कि कामसूत्र 3डी क अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कृष 3 और चेन्नई एक्सप्रेस से भी ज्यादा दामों में खरीदा जा रहा है। लेकिन वो चाहते हैं कि इंडिया में भी इसे लोग देखें और उनकी तारीफ करें। फिल्म की खास बात है कि उन्होंने कहानी को बहुत ही अलग तरीके से दिखाया है और साथ ही एक्शन सीक्वेंस काफी बेहतरीन और अलग हैं।


Click it and Unblock the Notifications












