..................... Kamini Kaushal demise at age of 98 actress Personal Life Controversy and affair with Dilip Kumar - Hindi Filmibeat

बहन की मौत होते ही जीजा के साथ बसाई जिंदगी, मर्यादा भूल शादीशुदा होकर भी दिलीप कुमार संग चलाया अफेयर, फिर...

Kamini Kaushal Personal Life Controversy

Kamini Kaushal Personal Life Controversy: बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज और मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन हो गया है। 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बढ़ती उम्र के साथ उन्हें बीमारियां होती गईं और इसी वजह से उनका निधन हुआ है।

पर्सनल लाइफ रही चर्चा में

कामिनी कौशल की एक्टिंग की दुनिया जितनी शानदार थी, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चित रही। हिंदी सिनेमा की इस दिग्गज एक्ट्रेस के जीवन की कई बातें हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने जीजा से की शादी

कामिनी ने अपने करियर की शुरुआत 1946 में आई फिल्म 'नीचा नगर' से की थी। हालांकि, उनके जीवन में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी शादी को लेकर हुई। उनकी बड़ी बहन का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था। इसके बाद परिवार ने कामिनी की शादी बहन के पति बी.एस. शूद से करवा दी, ताकि बच्चों को मां का प्यार मिल सके।

यह कदम उस दौर में बहुत कॉन्ट्रोवर्शियल माना गया, लेकिन कामिनी ने परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए इसे एक्सेप्ट कर लिया।

दिलीप कुमार संग अफेयर की चर्चाएं

जहां उनकी शादी को लेकर सुर्खियां बनीं, वहीं उनकी लव लाइफ भी चर्चा में रही। कहा जाता है कि कामिनी का अफेयर बॉलीवुड के 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार के साथ था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं।

हालांकि कामिनी उस समय शादीशुदा थीं, फिर भी उनका नाम दिलीप कुमार के साथ जोड़ा गया। लेकिन जब दिलीप कुमार की जिंदगी में सायरा बानो आईं, तो उनका रिश्ता खत्म हो गया।

कामिनी कौशल का फिल्मी करियर

कामिनी कौशल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं- 'नीचा नगर', 'बिराज बहू', 'संगम', 'दो रास्ते', 'शोर', 'रोटी कपड़ा और मकान'। हाल के सालों में उन्हें 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में दादी के किरदार में देखा गया।

70 साल से भी ज्यादा लंबा फिल्मी सफर

करीब 70 सालों से भी ज्यादा समय तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहने वाली कामिनी कौशल आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके काम और यादें हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X