स्वाइन फ्लू से बच गई 'कमीने'
फिल्म कमीने की रिलीज के समय आशंका व्यक्त की जा रही थी कि स्वाइन फ्लू के कारण फिल्म देखने वालों की संख्या में कमी आ सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, फिल्म ने एक हफ्ते में ही 33 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है।
निर्देशक विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म 'कमीने' बाक्स आफिस पर सोने की खान साबित हो रही है। महाराष्ट्र के बड़े शहरों में स्वाइन फ्लू के कारण रिलीज नहीं होने के बावजूद निर्माता यूटीवी मोशन पिक्च र्स की शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म ने अच्छा व्यापार किया है।
पूरी दुनिया में कमीने के 1,200 प्रिंट जारी किए गए हैं और महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में यह सोमवार को पहुंची। यूटीवी मोशन पिक्च र्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि फिल्म ने पहले सप्ताहांत में व्यापार की सभी आशाओं को पार कर दिया।
कपूर ने कहा कि कमीने की सफलता इस बात का सबूत है कि दूरदर्शी निर्देशक, प्रतिभाशाली कलाकारों और तकनीशियनों, पूर्ण पटकथा, महान उत्पादन मूल्यों, आक्रामक विपणन और मजबूत वितरण प्रणाली के जरिए क्या हासिल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











