'कमीने' मेरे लिए इम्तहान थी : शाहिद
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' से एक बार फिर सुर्खियों में आए अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए इम्तहान थी क्योंकि इस फिल्म में उन्होंने लीक से हटकर अभिनय किया।
शाहिद ने कहा कि दर्शक उनमें अब तक 'प्रेमी युवक' की छवि देखते थे लेकिन 'कमीने' में उन्होंने अपनी छवि से विपरित किरदार निभाया। उन्होंने कहा, "यह फिल्म मेरे लिए इम्तिहान थी।"
शाहिद ने कहा, "कमीने एक बड़ी फिल्म थी साथ ही इससे मेरा भाग्य भी जुड़ा था। मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे पसंद किया।"
शाहिद ने कहा, "जब मैंने कमीने में अभिनय करने के लिए फैसला किया तो कई लोगों ने इसका विरोध किया। कुछ लोगों ने कहा कि मैं लीक से हटकर काम नहीं करूं क्योंकि मेरी छवि प्रेमी युवक की है और कमीने में ऐसा कुछ नहीं होगा।"
शाहिद ने कहा, "लोगों ने समझा कि मैं गलत राह पर चल रहा हूं। मुझे गर्व है कि मैं अंत तक अपने फैसले पर अडिग रहा और बाद में दर्शकों ने भी मेरे अभिनय की सराहना की। दरअसल दर्शक अब बदलाव चाहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications