'कमीने' को मिला ए प्रमाणपत्र
विशाल भारद्धाज की फिल्म कमीने में हिंसक दृश्य अधिक होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने ए प्रमाणपत्र दिया है। इस बात से विशाल भारद्धाज काफी परेशान हो गए है। सेंसर बोर्ड ने कहा कि अगर फिल्म से कुछ दृश्य काटे जाएं तो उसे यु प्रमाणपत्र दिया जा सकता है लेकिन विशाल इस बात से तैयार नहीं हुए।
विशाल ने सेंसर बोर्ड से अनुरोध किया कि फिल्म को यु प्रमाणपत्र दिया जाए। सेंसर बोर्ड ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए एक रिवीजिंग कमेटी के पास फिल्म भेजी। जहां सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष शर्मिला टैगोर ने भी फिल्म को देखा लेकिन उन लोगों ने भी इसे ए प्रमाणपत्र जारी करने का फैसला लिया।
अब तो विशाल कुछ नहीं कर सकतें है हां वे ट्रिब्यूनल के पास गुहार लगा सकतें है।
ए प्रमाणपत्र कमीने बालीवुड विशाल भारद्धाज शर्मिला टैगोर सेंसर बोर्ड bollywood censor board kaminey priyanka chopra shahid kapoor sharmila tagore vishal bharadwaj


Click it and Unblock the Notifications