VIDEO: 24 साल की रशियन एक्ट्रेस की खौफनाक मौत, समंदर किनारे हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

Kamilla belyatskaya

Kamilla belyatskaya swept away by the giant wave: फिल्म इंडस्ट्री से आए दिनों कोई ना कोई दुखद खबर सामने आ जाती है। इस बार यह यह खबर बॉलीवुड या टीवी की ओर से नहीं बल्कि इस बार एक रशियन एक्ट्रेस की खौफनाक मौत की खबर सामने आई है।

अकसर फिल्म स्टार्स टाइम निकलकर वेकेशन प्लान करते हैं कोई बीच जाता है तो कई आइलैंड। वहीं हाल ही में एक रशियन एक्ट्रेस वेकेशन मनाने के लिए थाईलैंड गई थी, लेकिन उसके साथ ऐसा हादसा हुआ जिसे कोई भी भुला नहीं सकता। जी हां, खबरों की माने तो एक्ट्रेस समंदर किनारे की चट्टान पर योगा मैट बिछाकर खूबसूरत नजारे का आनंद ले रही थीं, लेकिन अचानक से एक भयंकर लहर आई और उन्हें बहाकर ले गई।

उनकी मौत के चंद मिनट पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद हुआ ये नजारा आपका भी दिल दहला देगा। 24 साल की इस रशियन एक्ट्रेस का नाम कामिला बेल्यात्सकाया बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कामिला अपनी योग मैट लेकर जाती हैं और ऊपर चट्टान पर जाकर बैठ जाती हैं। वीडियो को देखने से लगता है कि वह अपना स्किन केयर रुटीन फॉलो करती हैं। वह अपने काम में बिजी नजर आती हैं जिससे वह तेज लहरों का अंदाजा नहीं लगा पाती हैं।

वीडियो में आगे देख सकते हैं कि कई लंबी लहरों के बाद एक बड़ी तेजी से लहर आती है और कामिला को अपने साथ बहा ले जाती है। बताया यह भी जा रहा है कि कई लोग कामिला को बचाने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन कोई भी कामिला तक नहीं पहुंच पाता और वह तेज बहाव में पानी में डूबने लगीं।

बॉयफ्रेंड साथ वेकेशन पर आई थीं कामिला
बताया जा रहा है कि कामिला की बॉडी घटनास्थल से छोड़ी ही दूरी पर मिली है, लेकिन जो शख्स कामिला को बचाने के लिए समंदर में कूदा था वह शख्स भी अभी लापता है। आपको बता दें किकामिला बेल्यात्सकाया थाईलैंड अपने बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन मनाने आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X