कमबख्त इश्क: समीक्षा बुरी, कमाई ज्यादा
साजिद नाडियावाला की फिल्म कमबख्त इश्क की समीक्षा कितनी ही बूरी ही क्यों न रही हो लेकिन फिल्म बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने शुरूआती सप्ताह में ही 46 करोड़ से उपर का व्यवसाय कर लिया है।
इस फिल्म ने भारत में अभी तक 32 करोड़ रुपए का और विदेशों में 14 करोड़ का कारोबार कर लिया है। यूके में फिल्म आठवें पायदान पर पहुंच गई। अमेरिका में भी सात लाख डॉलर के साथ फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। पाकिस्तान में भी महज 15 प्रिंटों के बावजूद फिल्म ने एक लाख डॉलर से अधिक की कमाई की है जो कि पाकिस्तान में किसी बॉलिवुड फिल्म का सर्वाधिक कारोबार है।
हालांकि फिल्म का बजट 70 करोड़ रूपए का रहा है। इसलिए इसका बॉक्स आफिस पर बने रहना काफी जरूरी है।
More from Filmibeat
akshay kumar अक्षय कुमार कमबख्त इश्क करीना कपूर बालीवुड साजिद नाडियावाला bollywood kambakkht ishq kareena kapoor sajid nadiawala


Click it and Unblock the Notifications











