शर्लिन ने शादी का भी मजाक बना दिया...
जबसे सेक्सी बम शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि वह एक शरीफ लड़के से शादी करने जा रही हैं लोगों की तो नींदे ही उड़ गयी हैं।शर्लिन के लिए कुछ लोगों ने कहा है कि शादी और शर्लिन, वह भी अरेंजंड.. दोनो ही बेकार की बातें हैं। शर्लिन ने पब्लिसिटी बटोरने के लिए शादी जैसे पवित्र रिश्ते का भी मजाक बना दिया है।वह यह सब केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए कहती हैं वरना उन जैसी लड़कियां ना तो शादी का मतलब समझती हैं और ना ही महत्व। यह कहना है दिल्ली की रूचिका दीक्षित का, जिन्होंने वनइंडिया से यह बातें कहीं।
मालूम हो कि शर्लिन ने कहा है कि वो बहुत जल्द अरेंज्ड विवाह करने जा रही हैं। उके घरवालों ने उनके लिए एक शरीफ लड़का खोज लिया है जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार हैं।
प्लेब्वाय मैंगजिन के कवर पेज पर न्यूड होकर तहलका मचाने वाली शर्लिन ने कहा है कि वह शादी के बाद भी अपना बिंदास पन यूं ही जारी रखेंगी क्योंकि शादी के बाद उनकी बॉडी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।खैर पेड सेक्स की बात स्वीकारने वाली शर्लिन चोपड़ा इन दिनों एमटीवी रियलिटी शो स्पलिट्सविला और कामसूत्र 3डी' में व्यस्त हैं, 'कामसूत्र 3डी' का दूसरा ट्रेलर कान फिल्म महोत्सव में दिखाया जायेगा। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल ने मीडिया को दी। हालांकि इससे पहले यह खुशखबरी शर्लिन ने अपने ट्विटर फैंस को भेज दी थी कि उनकी आने वाली फिल्म 'कामसूत्र 3डी' का दूसरा ट्रेलर कान फिल्म महोत्सव में दिखाया जायेगा। देखते हैं कि शर्लिन की आने वाली फिल्म कामासूत्र 3डी उनके लिए क्या सौगात लेकर आती है?


Click it and Unblock the Notifications
