कामसूत्र 3डी में होगी बिस्तर और सल्तनत की जंग
मुंबई। शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म कामसूत्र 3डी के नये पोस्टर बाजार में आ गये हैं। नये पोस्टर में शर्लिन सिर्फ साड़ी में लिपटी दिखाई दी हैं। 3.5 मिलियन डॉलर के बजट वाली यह फिल्म तेजी से सुर्खियां पकड़ रही हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म बिस्तर और रणभूमि की जंग पर आधारित होगी।
नई तस्वीरों को देखने के बाद आपके दिमाग में भी फिल्म की कहानी का एक फ्रेम बनने लगेगा। फिल्म एक राजा की कहानी पर आधारित है, जो अपने साम्राज्य को आगे बढ़ाने के लिये जंग लड़ता है वहीं उसी के समानान्तर राजा की भोगविलास की इच्छाओं को भी फिल्म में दर्शाया जायेगा। फिल्म निर्देशक रूपेश पॉल ने बताया कि इसमें समय-समय पर मानव के यौन व्यवहार में आने वाले परिवर्तनों को दर्शाया जायेगा। साथ ही किसी महिला व पुरुष के शारीरिक परिवर्तनों को दर्शाया जायेगा, जो यौन इच्छाओं के वक्त होते हैं।
बात अगर शर्लिन की करें तो पहले उन्होंने ने नग्न तस्वीरों से फिल्म को प्रोमोट किया, लेकिन प्रोड्यूसर की फटकार के बाद शर्लिन नहीं बल्कि प्रोडक्शन टीम फिल्म की झलकियां धीरे-धीरे जनता के सामने प्रस्तुत कर रही है, ताकि लोगों के मन में उत्सुकता पैदा हो।
कामसूत्र फिल्म के पोस्टर व तस्वीरें आप स्लाइडर में देख सकते हैं। साथ ही सामने पढ़ सकते हैं फिल्म से जुड़ी रोचक बातें।


Click it and Unblock the Notifications











