कामासूत्र 3d: 'प्यार एक जंग है, इस जंग को शुरू करना आसान है...
फिल्म के ट्रेलर के बीच में लिखा हुआ आता है कि 'प्यार एक जंग है, इस जंग को शुरू करना आसान है, लेकिन खत्म करना उतना ही मुश्किल।'
इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक रूपेश पॉल ने इच्छा जताई है कि वह अपनी इस फिल्म का कांस में प्रीमियर करें और हो सकता है कि उनकी यह दिली इच्छा जल्द पूरी भी हो जाये। कामासूत्र 3d एक ऐसी एडल्ड फिल्म है जो कि बनने के से पहले ही काफी फेमस हो गयी है और ना चाहते हुए भी इस फिल्म का इंतजार एक विशेष वर्ग कर रहा है।
फिल्म भारत के प्राचिन उपन्यास यानी कामासूत्र पर बनी है। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहीं प्लेब्वॉय मैंगजिन के लिए टॉपलेस होने वाली शर्लिन चोपड़ा है जिन्होंने ट्विटर पर फिल्म को लेकर ऐसा रायता फैलाया जिसके कारण फिल्म की रिलीज का इंतजार उनके चाहने वाले बेसब्री से कर रहे हैं। लगातार अपनी नग्न फोटो और अश्लील मुद्राओं में खींची गयी तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट करने वाली शर्लिन चोपड़ा को ट्रेलर में देखकर किसी के भी होश उड़ जायेंगे।
फिल्म देसी और विदेशी दो अंदाज में बनी है। देसी वर्जन में शर्लिन के सेमी न्यूड तस्वीरें हैं तो विदेशी वर्जन में शर्लिन के पूरे न्यूड सीन हैं। यही नहीं न्यूड होकर शर्लिन ने फिल्म में एक आयटम नंबर भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications












