कामसूत्र 3डी के लिए करना होगा और इंतजार
शर्लिन चोपड़ा की फिल्म 'कामसूत्र 3डी' जिसका निर्देशन रूपेश पॉल कर रहे हैं की शूटिंग अब देर से होगी और इसलिए यह फिल्म तय योजना के मुताबिक प्रदर्शित नहीं हो पाएगी। इसकी पुष्टि स्वयं पॉल ने की। उन्होंने इस पर निराशा जताई। रुपेश पॉल ने इस फिल्म की शूटिगं में देरी होनी की वजह बताते हुए कहा कि उनकी एक और फिल्म संत ड्रैकुला कुछ विवादों में घिर गयी है और इसलिए कामसूत्र 3डी की शूटिगं भी देर से हो रही है।
'कामसूत्र 3डी' की शूटिंग 20 मार्च से यहां शुरू होनी थी, लेकिन फिलहाल इसे 12 अप्रैल तक टाल दिया गया है। पॉल ने आईएएनएस से कहा, "फिल्म 'कामसूत्र 3डी' की शूटिंग में देरी मेरी इससे पहले की फिल्म 'संत ड्रैकुला 3डी' को लेकर कुछ विवादों के कारण हुई है। कुछ ईसाई संगठनों ने यह कहते हुए फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। इसे लेकर कुछ प्रदर्शन हुए हैं, जिसके कारण हमने फिल्म 'कामसूत्र 3डी' की शूटिंग 12 अप्रैल तक के लिए टाल दी है। मैं इन सबसे बहुत निराश हूं।"

'कामसूत्र 3डी' विवादास्पद मॉडल शर्लिन चोपड़ा की पहली फिल्म है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। ये एक एडल्ट फिल्म है जो कि इंडियन सेक्स मैनुअल कामसूत्र पर आधारित है। फिल्म के दो भाग होंगे जिसमें से एक भाग इंडिया में रिलीज होगा और दूसरा भाग विदेशों में। पहले भाग में शर्लिन चोपड़ा ने ज्यादा न्यूड सीन्स नहीं दिये हैं लेकिन दूसरे भाग में जो कि विदेशों में रिलीज होगा में शर्लिन ने जमकर न्यूड सीन्स दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications