कामसूत्र 3डी के रुकने से निराश हैं शर्लिन!

शर्लिन चोपड़ा ने पहले तो अपनी फिल्म कामसूत्र 3डी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ा दी और अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज कुछ और समय के लिेए टाल दी गयी है। शर्लिन चोपड़ा की पहली फिल्म कामसूत्र 3डी का निर्देशन कर रहे हैं रुपेश पॉल और ये फिल्म इस महीने रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खबर है कि कामसूत्र 3डी की शूटिंग रोक दी गयी है और अब फिल्म की शूटिंग थोड़ी देर से शुरु होगी और फिल्म की रिलीज में भी देर होगी। शर्लिन चोपड़ा जो कि अपनी फिल्म के इँतजार में कबसे बैठी थीं को इस खबर से काफी निराशा तो हुई होगी क्योंकि वो कामसूत्र 3डी की पब्लिसिटी में कबसे लगी हूई हैं और अब अचानक से उनकी फिल्म की शूटिंग रोक दी गयी है।

रुपेश पॉल ने कामसूत्र 3डी की शूटिंग में देरी होनी की वजह बताते हुए मीडिया को बताया कि उनकी एक और फिल्म सेंट ड्रैकुला विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म से जुड़े विवादों की वजह से उनकी फिल्म कामसूत्र 3डी की शूटिंग भी रुक गयी है। रुपेश पॉल ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात से बेहद निराशा हो रही है क्योंकि जब तक उनकी फिल्म सेंट ड्रैकुला विवादों से निकल नही आती तब तक वो अपनी दूसरी फिल्म कामसूत्र 3डी पर काम नहीं कर सकते। कामसूत्र 3डी की शूटिंग पहले 20 मार्च से शुरु होनी थी लेकिन अब फिल्म की शूटिंग 12 अप्रैल से शुरु हो सकती है।

रुपेश पॉल जल्द से जल्द ये फिल्म पूरी करना चाहते थे। उन्होंने कुछ ही समय पहले बताया था कि कामसूत्र 3डी की अगली शूटिगं एक गाने से शुरु होगी जिसकी शूटिगं मुंबई में ही होगी। उसके बाद आगे की शूटिंग राजस्थान में होगी। शर्लिन चोपड़ा भी अपनी फिल्म के रिलीज डेट के लिेए बेसब्री से इंतजार कर रही थीं लेकिन अब ऐसा लग रहा हैकि शर्लिन चोपड़ा के फैन्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X