'कामसूत्र 3डी' में शर्लिन का कामुक आयटम नंबर
बिकनी गर्ल शर्लिन चोपड़ा की आने वाली एडल्ट फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में एक जबरदस्त आयटम नंबर होगा जिसका इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन और प्रोमो के लिए किया जायेगा। यह बात फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल ने मीडिया को दी। जिसकी शूटिंग 20 मार्च से मुंबई में शुरू होगी। फिल्म का बाकी का हिस्सा जोधपुर में शूट होगा। फिल्म का यह गाना फिल्म के खत्म होने पर दिखाया जायेगा।
मालूम हो कि सेक्सी गर्ल शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'कामसूत्र 3डी' अभी से ही चर्चा में हैं। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बन रही हैं। फिल्म में शर्लिन के बहुत सारे न्यूड सीन हैं। शर्लिन चोपड़ा के लिए न्यूड होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। वो पहले भी कई बार ट्विटर पर न्यूड हो चुकी हैं। शर्लिन की इस बेबाकी के कारण उन्हें कई बार ट्विटर बैन कर भी चुका है।
अपनी इसी बेबाकी और बिंदासपन के कारण शर्लिन एक बार फिल्म 'कामसूत्र 3डी' से आउट भी हो चुकी हैं। शर्लिन ने फिल्म के न्यूड वीडियो को बिना रूपेश पॉल की आज्ञा के इंटरनेट पर डाल दिया था।जिसके कारण पॉल ने नाराज होकर शर्लिन को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन बाद में गुस्सा शांत होने पर शर्लिन की फिल्म में वापसी हो गयी है। फिल्म के हिंदी वर्जन में शर्लिन का सेमी न्यूड सीन होगा तो वहीं अंग्रेजी वर्जन में शर्लिन पूरी न्यूड होंगी जिसको कि भारत से बाहर शूट किया जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications
