सक्सेस की चाह में शर्लिन: न्यूड से आयटम तक
बिग बॉस से सुर्खियों मे आयीं बिकनी गर्ल शर्लिन चोपड़ा ने अब तक हिट होने के लिए सारे पापड़ बेल लिये हैं लेकिन उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिली हैं। उनकी इमेज आज भी एक लो ग्रेड अभिनेत्री की हैं।
सेक्स को हिट होने के लिए हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने वाली शर्लिन को बड़ी मुश्किल से एडल्ट फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में काम करने का मौका मिला है जिसको हिट कराने के लिए शर्लिन ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है।
शर्लिन फिल्म में किसिंग, इंटिमेंट और न्यूड तो हो ही रही थीं, अब वो आयटम नंबर भी करने जा रही हैं। मतलब साफ है कि शर्लिन ने सारी शर्मो-हया तो ताक पर रखकर हिट होने का सारा फंडा अपना लिया है अपनी इस फिल्म के लिए। रूपेश पॉल को भी सस्ते में इतनी अच्छी अभिनेत्री मिली है जो कि हर तरह के सींस के लिए तैयार है।
हो सकता है कि शर्लिन को लगता हो कि 'कामसूत्र 3डी' उनके लिए मल्लिका शेरावत की मर्डर जैसी साबित हों। इसलिए उन्होंने साम-दाम-दंड-भेद के जरिये हर हथकंडा अपना लिया है। फिल्म के न्यूड सींस में वो बीस मेल आर्टिंस्ट के साथ डांस भी करने वाली हैं।फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बन रही हैं, शर्लिन चोपड़ा का आयटम नंबर फिल्म के अंत में दिखाया जायेगा और प्रमोशन के लिए प्रयोग होगा। देखते हैं शर्लिन की यह अश्लील कोशिशें उन्हें बॉलीवुड में कहां लेकर जाती हैं?


Click it and Unblock the Notifications
