एडल्ट फिल्म कामसूत्र 3डी का पोस्टर लॉन्च
मुंबई। कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होने वाली निर्देशक रूपेश पॉल की फिल्म कामसूत्र 3डी का पोस्टर मुंबई में लॉन्च हुआ। इस पोस्टर में शर्लिन चोपड़ा को भारतीय कपड़ों में अर्द्धनग्न अवस्था में प्रदर्शिन किया गया है। जो इमारत पोस्टर में दर्शायी गई है, उसकी नक्काशी भी भारत की प्राचीन इमारतों से मिलती-जुलती है। हम इस फिल्म को एडल्ट इसलिये कह रहे हैं, क्योंकि निर्देशक खुद यह मानते हैं।
फिल्म को रिलीज होने से पहले ही इतनी उपलब्धि मिल चुकी है, कि अब कान महोत्सव में इसका प्रदर्शन किया जा रहा है। फिल्म में भारतीय अभिनेत्री व मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने लीड रोल किया है। इसके ट्रेलर पहले ही बाजार में आ चुके हैं। इसका पहला टीज़र जब इंटरनेट पर आया तो धड़ाधड़ क्लिक पड़े। इससे साफ है कि फिल्म के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में देखने वालों का तांता लग जायेगा।
कामसूत्र 3डी के अलावा फिल्म बॉम्बे टॉकीज, और मॉनसून शूटआउट भी इस महोत्सव में प्रदर्शित की जायेगी। निर्देशक रूपेश पॉल ने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन बिना कोई सीन काटे किया जायेगा, ताकि खरीददार अच्छे दाम लगा सकें। रूपेश का अनुमान है कि भारत में फिल्म प्रदर्शित होने पर सेंसर बोर्ड निश्चित तौर पर कई सीन काटेगा।


Click it and Unblock the Notifications
