कामासूत्र के निर्देशक रूपेश पॉल अब जप रहे हैं नमो-नमो..

पॉल ने क्लियर किया कि यह फिल्म मोदी के चरित्र से प्रभावित जरूर है लेकिन इसके लिए बीजेपी या किसी भी राजनैतिक संगठन ने उन्हें पैसे नहीं दिये हैं। उन्होंने अपनी इच्छा से इस फिल्म के निर्माण का बेड़ा उठाया है। रूपेश पॉल ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से वह मोदी के प्रशंसक हैं और मोदी से प्रभावित हैं लेकिन उनका मकसद इस फिल्म के जरिये मोदी या बीजेपी का प्रचार करना नहीं है और ना ही वह इसके जरिये लोकसभा चुनाव 2014 का प्रचार करना चाहते हैं।
हालांकि मोदी के बारे बात करते हुए रूपेश ने कहा कि उन पर फिल्म बनाना बेहद जोखिम भरा काम है, वह भली-भांति जानते हैं कि एक छोटी सी गलती भी उनके लिए भारी हो सकती है इसलिए उन्होंने बड़ी ही सावधानी से फिल्म बनायी है।
उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके इस प्रयास को मोदी के दोस्त और दुश्मन दोनों ही पसंद करेंगे। फिल्म का नाम भी नमो-नमो है। हालांकि रूपेश पॉल ने कहा है कि वह ना तो मोदी से कभी मिले हैं और ना ही उनसे मिलने की इच्छा रखते हैं लेकिन वह मोदी के विचारों और गुजरात में उनके द्वारा किये गये कार्यों के मुरीद जरूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











