कमल ने देखा बेटी का 'लक'
कमन हसन ने अपनी बेटी श्रुति हसन की पहली फिल्म लक देखी। फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मौके पर श्रुति की छोटी बहन अक्षरा और उनके पिता की गर्लफ्रैंड गौतमी भी मौजूद थी।
फिल्म का विशेष प्रीव्यू प्रियदर्शन के फिल्म स्टूडियों चेन्नई में रखा गया था। अपनी पहली ही फिल्म में बिकनी पहनकर श्रुति ने पहले से ही सनसनी फैला दी है। यही नही फिल्म में श्रुति ने गाना भी गाया है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि श्रुति एक अच्छी गायिका भी है और इसके अलावा श्रुति का एक संगीत बैंड भी है।
श्रुति की मां सारिका इस मौके पर नही थी। सारिका मुम्बई में रहती है। कमल हसन और सारिका ने सन् 1988 में शादी की थी उसके बाद सन् 2000 में अलग हो गए थे।
akshara hassan अक्षरा हसन कमल हसन चेन्नई प्रियदर्शन बालीवुड लक श्रुति हसन सारिका bollywood chennai kamal hassan luck priyadarshan sarika shruti hassan


Click it and Unblock the Notifications