'पिता ने मां-बहन को मारी गोली, मेरी भी हत्या करना चाहते थे..' इस एक्टर ने सुनाई दर्दनाक दस्तां

कमल सदाना.. एक ऐसा नाम जिसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करते ही धमाका कर दिया था। लेकिन उनके जीवन का एक ऐसा किस्सा है जो कि इतना भयानक है कि आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
उनके ऐसा साथ कुछ ऐसा हुआ था कि यकीन कर पाना मुश्किल है, उनके खुद के पिता ने उनकी मां और बहन पर गोलियां चलाईं थीं। जी हां, खुद कमल सदाना ने इस बात का खुलासा किया है।
हाल ही में वो एक इंटरव्यू में थे जहां पर उन्होने ये चौकाने वाला खुलासा किया है। कमल फिल्मों से दूर हैं लेकिन किसी ना किसी कारण चर्चा में आ ही जाते हैं। हाल ही में उन्होने अपने जीवन की इस भयानक घटना का जिक्र किया है।
पिता ने बरसाईं गोलियां
कमल सदाना का कहना है कि, उनके जन्मदिन का मौका था और इसी दिन उनके मां और पिता के बीच जोर का झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के कारण गुस्साए पिता ने मां और बहन पर गोलियां चलाईं थीँ। इसके पहले वो खुद को शूट करते, उन्होने अभिनेता पर गोली चलाते हुए उनको मारने की कोशिश की की थी। हालांकि अभिनेता बच गए और आज पूरी दुनिया उनको शानदार अदाकारी के कारण जानती है। कमल सदाना ने दिव्या भारती के साथ फिल्म रंग में काम किया है और इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। वो लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।
काजोल के साथ किया था डेब्यू
कमल सदाना ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत काजोल के साथ साल 1992 में की थी। इस फिल्म का नाम बेखुदी था। कमल सदाना दिवंगत फिल्ममेकर ब्रिज सदाना के बेटे हैँ। कुछ समय पहले उन्होने सलाम वेंकी से फिर वापसी की है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि वो कब किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं। कमल सदाना काफी सिंपल लाइफ जी रहे हैं और अपने परिवार के साथ बेहद सुखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications