बॉलीवुड के इस खान ने निकाली अक्षय कुमार परेश रावल की लड़ाई की पूरी डिटेल्स, बोला- फिल्म हिट कराने के लिए दोनों

KRK on Akshay Kumar Paresh Rawal

KRK on Akshay Kumar Paresh Rawal Controversy: बी टाउन में इन दिनों अक्षय कुमार और परेश रावल का मामला काफी तूल पकड़े हुए है। जहां अक्षय कुमार की कंपनी की ओर से परेश रावल को लीगल नोटिस भेजा गया है तो वहीं परेश रावल ने हेरा फेरी 3 से अपनी ऑफिशियल एग्जिट का ऐलान कर दिया है। वहीं अब फिल्ममेकर कमाल राशिद खान यानि केआरके ने अक्षय कुमार और परेशान रावल की लड़ाई की पूरी डिटेल्स निकाली है सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी है।

केआके ने खोज निकाली सारी डिटेल्स

केआरके जो कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स पर पैनी नजर बनाएं रखते हैं उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल की पोल पट्टी खोल दी है। केआरके ने दोनों की लड़ाई को महज पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। केआरके ने ट्वीट किया, "फाइनली मुझे अक्षय कुमार और परेश रावल की लड़ाई की सारी डिटेल्स मिल गई हैं। ये दोनों अपनी फिल्म को हॉट बनाने के लिए पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं। कोई भी कॉर्पोरेट इस फिल्म में इनवेस्ट करने के लिए तैयार नहीं है, ऐसे में ये ऐसा पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। तो सब कुछ ठीक है।"

25 करोड़ का मुकदमा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हेरा फेरी 3 को लेकर हाल ही में खबर आई कि परेश रावल अब बाबू भईया के रोल में नहीं दिखेंगे, जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की थी। इसके बाद अक्षय कुमार की कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज समेत वापस कर दिया है और थोड़ा अतिरिक्त पैसा भी लौटाया है। उन्हें फिल्म के लिए कुल 15 करोड़ मिलने थे, जिसमें से बाकी 14.89 करोड़ फिल्म रिलीज के एक महीने बाद मिलने थे।

क्रिएटिव डिफरेंस कारण नहीं

बता दें कि खबरें आई थीं कि परेश रावल ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म छोड़ दी थी। लेकिन फिर परेश रावल ने सोशल मीडिया पर ये अनाउंसमेंट की थी कि वो हेरा फेरी 3 छोड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा था, 'हेरा फेरी 3 छोड़ने के पीछे क्रिएटिव डिफरेंस कारण नहीं था। कोई भी क्रिएटिव डिफरेंस नहीं था फिल्म मेकर के साथ। मैं फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन के लिए बहुत प्यार, रिस्पेक्ट और विश्वास रखता हूं।'

सुनील शेट्टी का रिएक्शन

परेश रावल के फिल्म को बीच में छोड़ देने की वजह फैंस सदमे में हैं। अब एक्टर सुनील शेट्टी ने इस पर रिएक्ट किया है। ANI से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, 'मेरे लिए ये बिल्कुल शॉकिंग है। मैं यहां हूं क्योंकि मैंने ये सुना। कल, आज और भी कई खबरें आईं। तो मुझे इसे लेकर पता करना ही था। मैं पूरी तरह से टूटा हुआ हूं। क्योंकि एक फिल्म जिसे लेकर मैं एक्साइटेड था वो थी हेरा फेरी।'

सुनील ने कहा कि हेरा फेरी 3 बिना बाबू भैया के नहीं बन सकती है। सुनील ने कहा, 'बिल्कुल नहीं बन सकती। बिना परेश रावल के ये फिल्म बिल्कुल नहीं बन सकती है। मेरे और अक्षय के बिना फिर भी 1 परसेंट चांसेस हैं लेकिन बिना परेश जी के 100 परसेंट फिल्म नहीं बन सकती।'

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar paresh rawal krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X