बॉलीवुड के इस खान ने चुनाव रिजल्ट से पहले ही दे डाली PM Modi को जीत की बधाई, अब उड़ रही है बुरी खिल्ली

KRK Trolled: लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाने वाले हैं। नतीजे घोषित होने से पहले ही कमाल आर खान ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दे दी है। बॉलीवुड के ये खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वो अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं और आज एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। ट्रोलिंग पर भी केआरके ने रिएक्ट किया है। उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
केआरके ने लिखा- 'पीएम नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को लगातार तीसरी बार जीतने की बधाई। @PMOIndia के नेतृत्व में भारत शाइन करता रहेगा।' इतना ही नहीं केआरके ने बीजेपी की सीट्स को लेकर भी दावा किया है। उन्होंने लिखा-'बीजेपी 300-350 सीटें जीतेगी और कोई भी कुछ नहीं कर सकता है।'
केआरके इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल रो रहे हैं। एक ने लिखा- भाई तुम राजनीति के बारे में क्यों इतना सोचते हो? फिल्म क्रिटिक हो तो फिल्मों के बारे में लिखो ना। एक ने लिखा- मूड स्विंग्स होते रहते हैं क्या भाई आप को? दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है आपको भी कोई मंत्रालय मिलने वाला है? एक यूजर ने लिखा- भाई.... तुम तो अभी तक विरोध करते थे इनका..... अब विचारों मे बदलाव कैसे आया....?
पीएम मोदी को बधाई देने के बाद केआरके को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा था। जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया। केआरके ने लिखा- जब से मैंने बीजेपी जीत चुकी है ट्वीट किया है तब से बहुत से लोग मुझे गाली दे रहे हैं। मैं उनकी बात समझ सकता हूं क्योंकि उन्हें ठेस पहुँच रही है। लेकिन सच तो यह है कि उन्हें कुछ दिनों बाद इस मुश्किल समय का सामना करना पड़ेगा, जब नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications